फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी कालांवाली समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को लेकर जाते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों करा आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कालांवाली के डीएसपी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएसपी के संक्रमित पाए जाने पर कालांवाली के पुलिसकर्मी दोपहर तक सिविल अस्पताल में अपनी जांच करवाने पहुंच गए। चार अन्य संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, जबकि शनिवार को छह लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 190 पहुंच गई है, वहीं 120 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में एक साथ पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कलांवली के डीएसपी भी शामिल हैं, डीएसपी अपने गांव सोनीपत में गए हुए थे, जिसके सिरसा आने के बाद जब जांच की गई तो वही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी सिविल अस्पताल में जांच के लिए आने लगे। स्वास्थ्य विभाग अब जांच कर रहा है कि डीएसपी के संपर्क में कौन-कौन आया है। डीएसपी के घर पर काम करने वाली भी जांच के लिए अस्पताल में आई। वहीं संक्रमित पाए गए पांच संदिग्धों में से चार संदिग्ध कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। संक्रमित आने वालों में जेजे कॉलोनी का रहने वाला युवक संक्रमित के संपर्क में आया था, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग करते हुए युवक की जांच की और सैंपल लैब में भेजा था। जहां उसकी शनिवार को रिपोर्ट आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। वहीं रानियां के एक, एक बेगू रोड और एक खेरपूर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है और इनके संपर्क में आने वालों को जानकारी जुटाने में लगी है।
रानियां में शिंकजी और चाप की रेहड़ी लगाता था संक्रमित
रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रेहड़ी लगाने वाला एक 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि रानियां के वार्ड नंबर 4 में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से रेहड़ी लगाने वाला युवक संक्रमित हुआ है। युवक अपने घर के बाहर शिकंजी और चाप का ठेला लगाता है। जहां पर आसपास के लोग सेवन करते रहे हैं, विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवल हिस्ट्री जांचने में लग गई है। वहीं वार्ड नंबर 6 की गली को कंटेनमेंट जोन बना दिया। इसके अलावा पुलिस की टीम ने गली में अवरोधक लगाकर सील कर दिया है। पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आने वाले लोग स्वत: ही जांच करवाने सीएचसी केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

छह लोगों ने दी कोरोना को मात
जिले में छह कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जिसमें पांच संक्रमित कीर्ति नगर और एक जेजे कॉलोनी का संक्रमित ठीक हो गए हैं। इन संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई हे। जिसके बाद विभाग ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को चेताया
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने को लेकर प्रशासन को जानकारी दी है कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे जिस कारण जिले में संपर्क में आने वालों की संख्या ज्यादा बढ़ती जा रही है। अगर प्रशासन कदम उठाए और बाजारों में बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित किया जाए तो सामुदायिक संक्रमण को रोका जा सकता है।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 190
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 190 तक पहुंच गया है। बीत चार दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा काफी रफ्तार से बढ़ रहा है। जिसमें पहले दिन 20 संक्रमित, दूूसरे दिन 13 संक्रमित और शनिवार को जिले में पांच संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 190 कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसमें 120 लोग स्वस्थ हो गए हैं और अभी 69 एक्टिव हैं, और एक महिला की मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक 271 संदिग्धों की रिपोर्ट लंबित हैै।
डीएसपी कार्यालय दो दिन के लिए सील
उपमंडल कालांवाली के डीएसपी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कालांवाली के मॉडल टाउन में स्थित डीएसपी कार्यालय को दो दिन के लिए सील किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीएसपी कार्यालय के करीब 20 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिये गए। नवनियुक्त एसएमओ मनदीप सिंह भसीम ने बताया कि डीएसपी नर सिंह का आवास सिरसा में ही है और पुष्टि होने से पहले वे सिरसा में ही थे। जल्द ही डीएसपी कार्यालय में जरूरी कागजातों की संभाल करने के बाद कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के अलावा भी बाहर से आए हुए करीब 19 लोगों के सैंपल लिये गए हैं।
जिले में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संपर्क में और बाहर से आने वाले ज्यादातर लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। लोग अगर मास्क लगाएंगे और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे तो अवश्य ही कोरोना को मात दे पाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें