फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाइक में डलवाया 100 का तेल, फिर पिस्तौल तान लूटे 35 हजार रुपये

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पंप कारिंदे से नकदी छीनते लुटेरे। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव पंजुआना के निकट एक पेट्रोल पंप पर बीती रात्रि बाइक सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कारिंदे से नकदी छीन ली। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे धुंध का फायदा उठाकर फरार हो गए। बडागुढ़ा पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडर्न फिलिंग स्टेशन के कारिंदे जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी कर्मचारी अनिल कुमार और एक बुजुर्ग के साथ शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पर मौजूद था। इस दौरान अनिल व बुजुर्ग दोनों रसोई में खाना खाने चले गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और तेल 100 रुपये को तेल डलवाया। जब उसने रुपये मांगे तो उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और उससे 35 हजार रुपये व फोन लूटकरसे फरार हो गए। इसके बाद उसने शोर मचाया और इसकी सूचना 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर थी और सूचना मिलने के बाद बाइक सवार लूटेरों का पीछा भी किया। पुलिस की गाड़ी आते देख लूटेरे गांव सहारनी से लोकल मार्ग से धुंध का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी
अनिल कुमार के मुताबिक दिनभर का कैश पंप मालिक ले जाते हैं, लेकिन पंप मालिक वरुण कुमार शुक्रवार को शादी कार्यक्रम में जाने के चलते कैश नहीं ले जा पाए। लुटेरों की ये वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कारिंदे के पास करीब 35 हजार रुपये की नकदी बताई गई है। सूचना के बाद डीएसपी धर्मवीर व बडागुढ़ा थाना प्रभारी अवतार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। गौरतलब हो कि इससे पहले भी उक्त पंप पर लूटपाट की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें