फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में पहला दिन, नेशनल में पहले दिन 60 प्रतिशत व महिला कॉलेज में 50 प्रतिशत पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में करीब आठ माह बाद 16 नवंबर को पहली बार महाविद्यालयों के सत्र 2020-21 की कक्षाएं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में लगाई। नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय के नए सत्र की कक्षाएं कॉलेज में ऑफलाइन लगाने व अध्यापकों से मिलने के लिए विद्यार्थी काफी उत्सुक नजर आए। नेशनल कॉलेज में सोमवार को पहले दिन करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति देखने को मिली। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 50 प्रतिशत छात्राएं पहुंची। पहले दिन संक्रमण से बचाव के लिए कॉलेज गेट पर ही विद्यार्थियों के मास्क व तापमान जांचने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा टीम तैनात की गई थी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशों अनुसार 16 नवंबर से कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाने के आदेश जारी किए थे। सोमवार को स्नातक कक्षा के विद्यार्थी नए सत्र 2020-21 की कक्षा लगाने के लिए सुबह 9 बजे कॉलेज पहुंचे। करीब आठ महीनों के बाद कक्षा में बैठकर विद्यार्थियों ने पढ़ाई की और प्रोफेसरों से रूबरू हुए। कॉलेज के पहले दिन कॉलेज स्टाफ द्वारा बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को लेक्चर की समय सारिणी की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अध्यापकों से कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों की किताबों की जानकारी ली। नेशनल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में करीब 2 हजार से अधिक विद्यार्थी है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने इवन और ओड रोल नंबर के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज में कक्षा लगाने के लिए बुलाया।
60 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति, 20 कमरों में लगी कक्षाएं :
कॉलेजों में कक्षा लगाने के लिए 20-20 कमरों को निर्धारित किया गया है। कॉलेज में दो शिफ्टों में बीए की कक्षाएं लगी। पहले दिन करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। नेशनल कॉलेज में तीन इमारतों में 20 कमरों में विद्यार्थियों के बैठने का प्रबंध किया गया है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की पहली मंजिल पर छात्राओं की कक्षाएं लगी।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में आज होगा इंडक्शन कार्यक्रम
राजकीय महिला महाविद्यालय में 17 नवंबर को बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को नए सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए सुबह साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे तक इंडक्शन प्रोग्राम करवाया जाएगा। जिसमें प्रथम वर्ष की करीब 500 छात्राएं भाग लेगी। इस कार्यक्रम में छात्राओं को टाइम टेबल, वुमन सेल, बस पास, लाइब्रेरी, स्कॉलरशिप, संस्कृति कार्यक्रमों व एनएसएस की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
किताबों व टाइम टेबल की ली जानकारी
कॉलेज के पहले दिन विद्यार्थी अपने सहपाठियों व अध्यापकों से रूबरू हुए। कक्षा का पहला दिन होने के चलते विद्यार्थियों का एक अहम प्रश्न यह रहा कि पाठ्यक्रम की किताबें कौन-कौन सी हैं। ताकि वह उन किताबों को खरीद सकें। विद्यार्थियों को कहना है कि अगर किताबें होगी तो ही वह ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं में पढ़ाई कर सकेंगे।
संक्रमण से बचाव के लिए बनी कमेटियां
कॉलेज प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कमेटियों को गठन किया गया है। जो कॉलेज समय के दौरान विद्यार्थियों के मास्क लगाए रखने को लेकर विशेष ध्यान रखती है। नेशनल कॉलेज में 6-6 सदस्यों की दो कमेटियां बनी है जो सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक विद्यार्थियों के मास्क ना होने पर उन्हें मास्क व संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए 15 सदस्यों की कमेटी पूरे कॉलेेज में राउंड करती है।
बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी कक्षा लगा रहे है। कॉलेज में पहला दिन होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। एक शिफ्ट खत्म होने के बाद कमरों को दूसरी शिफ्ट के लिए सेनिटाइज कर तैयार किया जा रहा है।
मधु साई, उप-प्राचार्या, नेशनल कॉलेज।
कॉलेज में पूरे सत्र की जानकारी देने के लिए 17 नवंबर को कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम करवाया जा रहा है। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं को हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

रामकुमार जागड़ा, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें