फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फूफा को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
आरएमपी चिकित्सक गोली लगने से घायल हो गया। अमर उजाला - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां। गांव ढुड़ियावाली में आरएमपी डॉक्टर को उसके साले के बेटे ने भूमि विवाद में बुधवार देर शाम गोली मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रानियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढुड़ियावाली निवासी सुखदीप कौर पत्नी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति रविंद्र कुमार गांव में आरएमपी डॉक्टर का कार्य करता है। बुधवार देर शाम वह घर से दूध लेने के लिए गांव की डेरी पर पहुंचा, तभी उनका भतीजा प्रदीप कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर आया। बाइक के पीछे बैठे प्रदीप कुमार ने रिवाल्वर निकाल कर मेरे पति रविंद्र को गोली मारी दी। घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। गोली लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग व उनके परिचित मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सिरसा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए बठिंडा के चिकित्सकों ने भी उन्हें लुधियाना के सीएमसी के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार गोली रविंद्र कुमार के सीने के पास अटकी हुई है जिसकी वजह से हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घायल के बयान लेने के लिए रानियां पुलिस लुधियाना पहुंची। मगर हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बयान लेने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों की टीम घायल का उपचार करने में लगी हुई है। पुलिस ने घायल की पत्नी सुखदीप कौर के बयानों पर प्रदीप कुमार निवासी तलवाड़ा, मनदीप निवासी ढाणी मोजूवाली व मंजू निवासी तलवाड़ा के खिलाफ धारा 307,120 बी, 34, 25, 54,59 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
साढ़े 19 एकड़ जमीन को लेकर है विवाद
सुखदीप कौर तलवाड़ा की रहने वाली है। ये चार बहनें व एक भाई है, जिसकी मौत चार साल पहले हो गई थी। जिसके बाद इनकी पुश्तैनी साढ़े 19 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। चार साल के दौरान जमीन को लेकर कई बार पंचायतें हो चुकी हैं। गांव तलवाड़ा में घर के बंटवारे को लेकर भी विवाद उत्पन्न हुआ। इसी विवाद की रंजिश में प्रदीप कुमार ने रविंद्र कुमार पर गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- साधुराम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें