फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, 470 पर पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
दिवाली पर्व पर शहर में आतिशबाजी के बाद जगमगाता आसमान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी के साथ ही अब एयर क्वालिटी इंडेक्स भी खतरे के निशान से 470 पर पहुंच गया है। वहीं दिवाली की रात भी जिले के अलग-अलग पांच स्थानों पर आगजनी की घटना हुई है। इनमें तीन स्थानों पर बनछटी और अन्य दो स्थानों पर घर और फैक्टरी में आगजनी की घटना हुई है। वहीं बीते वर्ष 14 नवंबर को दिवाली के दिन एक्यूआई 522 पर पहुंचा था। जिसके कारण लोगों विशेषकर दमा मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस वर्ष एक्यूआई बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 52 अंक कम यानी 470 रहा।
विज्ञापन

दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की थी। जिससे निकले जहरीले धुएं से सांस लेने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी दमा के मरीजों को झेलनी पड़ी। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए पटाखों पर बैन लगाया गया था और जिला पुलिस को सतर्क किया गया था। इसके बाद भी लोग बे रोकटोक घरों और दुकानों के सामने स्टॉल लगाकर पटाखे बेचते हुए दिखाई दिए। दिवाली की शाम को शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी होनी शुरू हो गई। पूरी रात लोग तरह तरह के पटाखों को जलाकर खुशी तो मनाते रहे। उन्हीं पटाखों से निकला जहरीला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा।
पांच स्थानों पर लगी आग, रातभर दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां
दिवाली की रात भी जिले के अलग अलग पांच स्थानों पर आग लगी। जिसके कारण रातभर दमकल की गाड़ियां एक जगह से दूसरी जगह तक दौड़ती रही। दिवाली की शाम 8.30 पर हिसार रोड स्थित सिहाग अस्पताल के समक्ष कूड़े में आग लग गई। जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। रात 10 बजे डबवाली रोड स्थित गांव खाई शेरगढ़ में एक जगह डाली गई बनछटियों में आग लग गई। इसके बाद 10.42 पर खैरेकां से बनसुधार स्थित पेट्रोल पंप के पीछे चार ट्रॉली बनछटियों में आग लग गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर काबू पाया। रात 10.50 पर बरनाला रोड स्थित राम कॉलोनी में वीटा दूध वाली एजेंसी के पास स्थित मकान में आग लग गई। जिसके कारण काफी नुकसान भी हुआ। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं वेदवाला के पास स्थित एक केबल फैक्टरी में आगजनी की घटना हो गई। इसके कारण फैक्टरी में काफी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

दो दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 282 बढ़ा
जिले में दिवाली से एक दिन पूर्व यानी की बुधवार को ही आतिशबाजी होनी शुरू हो गई। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 188 तक पहुंच गया। जबकि अगले दिन वीरवार को दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 270 तक पहुंच गया था। ऐसे में वीरवार रात को जमकर आतिशबाजी होने से शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 470 तक पहुंच गया। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 प्वाइंट तक बढ़ा है। वहीं बीते वर्ष की बात करें तो 14 नवंबर को दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 522 तक पहुंच गया था। ऐसे में इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले 52 अंक कम एक्यूआई रहा है।
प्रदूषण का स्तर जितना बढ़ता जाएगा, स्वास्थ्य को लेकर उतना ही नुकसानदायक होगा, इसलिए घरों में रहें और बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें