फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पराली से भरी ट्राॅली में लगी आग, 100 क्विंटल पराली और ट्रॉली जलकर राख

Tue, 17 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 30
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जीवन नगर के पास पराली की गांठों से भरी एक ट्रॉली में आग लग गई। इस हादसे में करीब 100 क्विंटल पराली और ट्रॉली जलकर नष्ट हो गई। गांव खाजा खेड़ा निवासी विनोद कुमार खेतों से पराली की गांठें उठाकर ले जा रहे थे।
जीवन नगर के नजदीक ट्रॉली ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों के संपर्क में आ गई। स्पार्किंग के कारण पराली की गांठों में अचानक आग लग गई। सूखी पराली होने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग रानियां की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विनोद कुमार के अनुसार इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें