फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिना टिकट यात्रा करने वाले 386 व्यक्तियों से वसूले 1,69,535 रुपये जुर्माना राशि

Sun, 16 Jun 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बिना टिकट यात्री पर कार्रवाई करते टीटी।
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे नियमों का पालन कराने के लिए बीकानेर रेल मंडल 14 से 21 जून तक विशेष टिकट जांच अभियान चला रहा है। इसके तहत रेलवे विभाग ने एक दिन में 26 ट्रेनों में यात्रियों की जांच की। विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अनधिकृत, बेटिकट यात्रियों, आरक्षित कोचों में मिले करीब 800 अनधिकृत व्यक्तियों से जुर्माना वसूला। आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत शनिवार को 386 व्यक्तियों से 169,535 रुपये जुर्माने एवं अतिरिक्त किराये के रूप में वसूले गए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) राजकुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में की गई इस विशेष जांच में टिकट चेकिंग के 19 कार्मिक शामिल रहे। उन्होंने मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़-हनुमानगढ़-बठिंडा, बठिंडा-सिरसा-भिवानी एवं हिसार-चूरू-बीकानेर रेलमार्गों पर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की।
इस अभियान में गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी-जोधपुर एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट, 04090 हिसार-नई दिल्ली फास्ट पैसेंजर स्पेशल, 12555 गोरखपुर -बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14732 बठिंडा-दिल्ली सराय रोहिल्ला किसान एक्सप्रेस, 12440 श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस, 19720 सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस सहित कुल 26 ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की टिकटों की जांच की गई।
विज्ञापन

आरक्षित कोचों से 140 अनधिकृत व्यक्तियों को उतारा गया। इस विशेष अभियान के साथ-साथ मंडल के अन्य ट्रेनों और स्टेशनों में भी सामान्य जांच से भी 405 प्रकरणों में 2,48,775 रुपये की आय हुई। इस तरह एक दिन में मंडल को 791 मामलों से टिकट जांच में कुल 4,18,430 रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें