फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भर दे श्याम झोली भर दे...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री श्याम बगीची धाम में संकीर्तन के दौरान भजन गाते हुए कलाकार।
विज्ञापन
सिरसा। श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्ल पक्ष की एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि एकादशी पर सुबह निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा पटेल बस्ती स्थित खाटू श्याम मंदिर से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्याम बगीची धाम पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में निशान चढ़ाए।
विज्ञापन

भजन-तेरा ये श्रृंगार जिन हाथों ने सजाया है, कीतन की है राज बाबा आज थाण आणो है, भर दे श्याम झोली भर दे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद जींद से आए भजन गायक रोहित राजपूत ने बाबा श्याम के चरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई। राजपूत ने भजन- तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा, आजा रे कन्हैया आजा रे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्याम भक्त झूमते रहे।
रात को सवा सात बजे मंदिर के सेवादार अशोक खट्टर ने सपत्नी पूजा अर्चना में भाग लिया। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। सदैव की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। रात को सवा आठ बजे भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या के समापन आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें