फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में फिल्म अभिनेत्री जय प्रदा ने किया शिव विवाह नाटिका का मंचन

विज्ञापन
श्री तारा बाबा कुटिया में शिव पार्वती विवाह नाटिका का मंचन करतीं अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयप्? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में महाशिव रात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार रात फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा और साथी कलाकारों ने सत्संग स्थल के मंच पर शिव विवाह नाटिका का मंचन किया। इस नाटिका में जया प्रदा पार्वती की भूमिका में थीं।
विज्ञापन

नाटिका का शुभारंभ भगवान शिव और सती के बीच संवाद से हुआ। सती के पिता राजा दक्ष ने जब शिव का अपमान किया तो सती सहन नहीं कर पाई और स्वयं को हवन कुंड में अग्रि को समर्पित कर दिया। इसके बाद शिव क्रोधित हो उठे और सती के शव को कंधे पर रखकर निकल पड़े, उनके रास्ते में जो भी आया उसे मार दिया गया। बाद साधु-संत और देवी-देवता भगवान विष्णु और ब्रह्मा के पास पहुंचे और उन्हें सारी कहानी बताई। बाद में विष्णु सुदर्शन चक्र से सती के शव के टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं, भगवान विष्णु ने शिव को बताया कि जिन जिन स्थानों पर सती के शव के अंग गिरे हैं वे बाद में शीठ कहलाएंगे और सती की पूजा होगी। इस पर शिव शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें