फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन की हत्या के आरोपी जीतराम को पुलिस ने किया काबू, चाकू भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव चौटाला में होली के दिन प्रेम प्रसंग के चलते युवक पवन कुमार की हत्या करने वाला लड़की के आरोपी पिता को पुलिस ने वीरवार को चौटाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चाकू भी बरामद कर लिया है। एसएचओ सदर राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि आरोपी का कहना है कि पवन की उसके भतीजे के साथ कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या की है। पुलिस अब शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

ये था मामला
पुलिस को दिए बयान में मृतक पवन के बड़े भाई संदीप कुमार के मुताबिक होली के दिन शाम करीब 5-6 बजे उसका भाई पवन व इंद्राज मेन बाजार चौटाला से होकर घर जा रहे थे कि जैसे ही यह दोनों लीलू राम पंडित की दुकान के पास पहुंचे, उस समय मैं भी उसी दुकान पर सामान लेने आया था उसी समय वहां पर आरोपी और दो तीन अन्य व्यक्तियों के साथ आया जिनको वह नहीं जानता। इन सभी ने मेरे भाई पवन कुमार को घेर लिया और आरोपी ने चाकू से कई वार किए। चाकूओं व लाठी के वार से पवन कुमार घायल हो गया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हमलावरों से छुड़वाया और चौटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डबवाली रेफर कर दिया। पुलिस को सूचित किया तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। चिकित्सकों ने जांच उपरांत पवन को मृत घोषित कर दिया। संदीप कुमार के अनुसार उसके भाई पवन का आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें