फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोबिंद कांडा के नामांकन पर गरमाई फतेहाबाद की सियासत

Fri, 13 Sep 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने पार्टी से बगावत करते हुए फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरवा दिया है। हालांकि नामांकन करने खुद गोबिंद कांडा नहीं पहुंचे। उनके साथियों की ओर से नामांकन फार्म एसडीएम जयवीर यादव के समक्ष पेश किया गया। नामांकन भी ऐन आखिरी वक्त पर भरा गया है।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक यह भी चर्चा चलती रही कि गोबिंद कांडा इनेलो के उम्मीदवार बनेंगे। वह खुद नामांकन फार्म जमा करवाने पहुंचेंगे। मीडिया का जमावड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर लग गया। मगर, गोबिंद कांडा नहीं आए। बाद में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता ने भी मीडिया के समक्ष आकर यह स्पष्ट किया कि इनेलो की उम्मीदवार सुनैना चौटाला ही हैं। खुद सुनैना चौटाला ने भी वीडियो जारी कर इसे अफवाह करार दिया।
कई दिनों पहले गोबिंद कांडा ने फतेहाबाद की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई थी। वह यहां से भाजपा की टिकट चाह रहे थे। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची और कुछ पार्षदों को साथ लेकर शहर में कई जगहों पर कांडा ने कार्यक्रम भी किए थे। मगर, भाजपा हाईकमान ने मौजूदा विधायक दुड़ाराम को ही फिर से टिकट देकर मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


बलवान दौलतपुरिया के भतीजे ने अधिकारियों पर लगाया जानकारी न देने का आरोप
गोबिंद कांडा के नामांकन की सूचना पाकर कांग्रेस प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से गोबिंद कांडा के नामांकन फार्म की जानकारी मांगी। मगर, किसी भी अधिकारी न उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। करीब आधे घंटे बाद खुद कांग्रेस प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में गोबिंद कांडा का नामांकन एफिडेविट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी नजर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें