फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवाॅर्ड की मांग के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा खून से पत्र

विज्ञापन
खून से लिखा पत्र उपमंडल कार्यालय के बाहर चस्पा किया हुआ।
विज्ञापन
गोरीवाला। गांव सकता खेड़ा में भारतमाला प्रकरण व मजदूर घम्मू सिंह के पीड़ित परिवार का रविवार को 10वें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस दौरान किसानों ने अपने खून से पत्र लिखकर अवाॅर्ड दिए जाने की मांग की। मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों ने उपमंडल कार्यालय पर खून से लिखा हुआ पत्र चस्पा दिया।
विज्ञापन

रविवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राकेश फगोड़िया, संजय मिड्डा ने कहा कि घम्मू सिंह के पीड़ित परिवार सहित नौ गांव के किसानों, मजदूरों के अवाॅर्ड से संबंधित पूरा प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में है। लगातार अस्वस्थ चल रहे बुजुर्ग मजदूर घम्मू सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। फिर भी शासन प्रशासन गंभीर नहीं है। धरना स्थल पर राकेश फगोडिया और संजय मिड्डा ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा। उसके बाद उपमंडल अधिकारी को दूरभाष पर कहा कि आपको पत्र सौंपकर हम सरकार के संज्ञान में लाना चाहते है। उपमंडल अधिकारी ने कहा कि नायब तहसीलदार को भेज रहा हूं। लेकिन घंटा भर इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी अधिकारी उप मंडल कार्यालय नहीं पहुंचा। उसके बाद पत्र को उपमंडल कार्यालय में चस्पा किया। किसान नेताओं ने कहा कि इलाके के किसानों, मजदूरों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं करेंगे। निश्चित रूप से संघर्ष तेज होगा। नौ गांव के किसानों मजदूरों को अवार्ड मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

खून से लिखा पत्र उपमंडल कार्यालय के बाहर चस्पा किया हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें