फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आज छह घंटे छह स्थानों पर रोकेंगे रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कृषि कानूनों के विरोध में और लखीमपुर खीरी में हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर किसान सोमवार को जिले में अलग-अलग छह रेलवे स्टेशनों पर किसान रेल को रोकेंगे और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से 26 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। वहीं सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों की ओर से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आंदोलन किया जाएगा। इसके चलते सिरसा से गुजरने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को सुविधा देने के लिए किसानों की ओर से रेलवे स्टेशनों पर लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को छह घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेेताओं ने भी शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करने की अपील की है, ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।
रेलवे स्टेशन पर ही किसान देंगे धरना
किसानों की ओर से सिरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, बडागुढ़ा और डिंग रेलवे स्टेशन धरना दिया जाएगा। जिसके चलते रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा चुका है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सभी किसान सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पर एकत्र होंगे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि किसानों की ओर से शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। किसान रेलवे स्टेशन पर ही एकत्र होकर रेल को रोकेंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें