फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब के किसान पहुंचे मलौट रोड से डबवाली, पुलिस ने आरयूबी किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसानों के 14 मार्च के दिल्ली कूच को देखते हुए डबवाली के अंडर पास को पुन: बंद कर दिया गया है। राजस्थान और पंजाब के किसानों ने दिल्ली पहुंचने की बात कहीं थी। जिसके बाद डबवाली के मलौट रोड पर पांच से सात ट्राॅलियों में पंजाब के किसान पहुंच गए। सभी किसान पंजाब से आए थे जो दिल्ली जाना चाहते थे। किसानों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरयूबी को तुंरत प्रभाव से बंद कर दिया। वहीं डबवाली से बठिंडा रोड पहले ही बंद किया हुआ है। जहां पर पंजाब के किसान बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा जिले में एक मात्र डबवाली से मलौट और डबवाली से बठिंडा जाने वाले रास्ते को बंद किया हुआ है। दोनों रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। ताकि कोई किसान दिल्ली कूच न कर सके। इसके बावजूद पंजाब से किसानों का डबवाली आना जारी है। वहीं पुलिस प्रशासन कुछ दिन पहले लोगों की मांग पर वन-वे किए गए आरयूबी को मंगलवार को दोबारा बंद कर दिया।

बिना कारण गलत मुकदमा बनाने के लगाए आरोप

गांव चौटाला में निजी संस्थान के साथ लगते हाईवे को पूर्ण रूप से बंद किया हुआ है। चौटाला गांव के कई किसान जो अपने खेतों में सिंचाई करने जा रहे थे वहीं कुछ अन्य ग्रामीण भी संगरिया जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। पुलिस ने आम जन के लिए भी रास्ता पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। चौटाला गांव के ग्रामीणों और किसान नेता राकेश फगोडि़या ने पुलिस से आग्रह किया कि किसानों को खेतों में जाने दिया जाए। किसान नेता राकेश फगोडि़या ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने 11 मार्च को उसे बिना कारण गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद वह कोर्ट से जमानत पर छूट कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें