फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संयुक्त किसान संगठन ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Sat, 28 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च निकालकर नहरों में पानी की 16 दिन की बंदी पर जताया रोष
विज्ञापन

3 दिसंबर को मटका फोड़ प्रदर्शन में पहुंचने का दिया निमंत्रण

फोटो 14

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नहरों में पानी की बाराबंदी के विरोध में संयुक्त किसान संगठन ने शनिवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर कड़ा रोष जताया।
किसान नेताओं ने जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरा बगडियां, कागदाना, कुम्हारिया और खेड़ी समेत कई गांवों का दौरा किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

किसानों को 3 दिसंबर को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में मटका फोड़ प्रदर्शन का निमंत्रण दिया गया। महिलाओं द्वारा यह प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 15 दिसंबर को महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई।
रघुबीर कड़वासरा, रणधीर सिंह जोधका, मनदीप नथवान और रोहताश पूनिया शाहपुरिया ने गांवों में किसानों को संबोधित किया। सतीश बेनीवाल, मुकेश बेनीवाल, दरिया सिंह चाहरवाला, बलदेव सिंह चाहरवाला और भूपी बेनीवाल कागदाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान नेताओं की चेतावनी
नेताओं ने कहा कि नहरों में 16 दिन पानी बंद रहेगा। इसके बाद केवल 8 दिन पानी छोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनेगा। इस व्यवस्था से अगली बारी के लिए करीब 40 दिन इंतजार करना पड़ेगा। इतने लंबे अंतराल के कारण फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा। ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की समस्या भी खड़ी होगी। किसानों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने हकों की आवाज बुलंद करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें