फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 29 जगहों पर किसानों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
नेशनल हाइवे नंबर दस पर भावदीन टोल पर धरना देते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने जिले में 29 स्थानों पर रोड जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि एंबुलेंस, दमकल की गाड़ी, बारात और अन्य इमरजेंसी वाहनों को किसानों ने गुजरने दिया। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे नंबर दस पर किसानों ने आपातकालीन ड्यूटी के चलते सेना की गाड़ियों को भी निकलने दिया। जबकि दूसरे वाहन चालकों को 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। दोपहर तीन बजकर एक मिनट पर किसानों ने हॉर्न बजाकर जाम खोले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को दोपहर 12 बजे जिले के 29 जगहों पर किसानों ने जाम लगाया। सुबह 10 बजे से किसान टोल पर एकत्र होना शुरू हो गए। दोपहर के 12 बजते ही किसानों ने रोड पर ट्रैक्टर और ट्राली को खड़ा कर दिया और वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। जिसके कारण वाहन चालकों को तीन घंटे तक धरना स्थल पर ही खड़ा होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि जाम में फंसे लोगों को किसानों द्वारा लंगर, चाय और पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। किसानों के चक्का जाम के समय के दौरान 12 से तीन बजे तक सरकारी और प्राइवेट बसों को बंद रखा गया। इसके कारण 30 से अधिक बसों का समय प्रभावित हुआ। वहीं किसान आंदोलन में भी सिरसा डिपो की सात बसें अलग-अलग जगहों पर जाम फंस गई। बसें भावदीन टोल पर, पंजुआना में और चोपटा क्षेत्र में लगे किसानों के धरनों पर फंस गई थी। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद रोडवेज से बसों को निकालना शुरू कर दिया गया।
जिले में इन जगहों पर लगाया जाम
भावदीन टोल, खुईयां मलकाना टोल प्लाजा, पंजुआना नहर, केहरवाला, ओढ़ा थाने के समक्ष, ऐलनाबाद आश्रम के समक्ष, रोड़ी नाके पर, मुसाहिबवाला, कालांवाली ओढ़ा कैंचियों पर, मंगाला, मलेका, माधोसिघाना, डबवाली के गोरीवाला से रानियां रोड, डबवाली से जीवननगर रोड, डबवाली से कालांवाली, डबवाली का बठिंडा चौक, डबवाली गोल डिग्गी चौक, रानियां पेट्रोल पंप के पास, ओटू हेड, नकोड़ा, मसीतां हेड, चोपटा, गोरीवाला सहित अन्य जगहों पर जाम लगाया गया।
विज्ञापन

30 से अधिक बसों का समय प्रभावित, यात्री परेशान
दोपहर 12 बजे से पहले रोडवेज बसों की आवाजाही जारी रही। 12 बजे के बाद रोडवेज बसों की आवाजाही को प्रशासन की तरफ से बंद कर दिया गया। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में रोडवेज की स्थानीय और लंबे रूटों की 30 से अधिक बसों के समय प्रभावित हुए। बस सुविधा बंद होने के कारण यात्रियों को तीन घंटे तक बस स्टैंड में ही इंतजार करना पड़ा। जबकि किसानों के धरने का समय खत्म होने के 10 मिनट पहले ही बसों की रूट के लिए रवाना कर दिया गया।

डबवाली में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करते किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें