फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अवॉर्ड के लिए उपखंड कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
डबवाली में प्रदर्शन के दौरान किसानों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डबवाली। भारतमाला नेशनल हाईवे में अधिग्रहण डबवाली के 9 गांव के किसान संरचना अवॉर्ड जारी करवाने व मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। वहीं सोमवार को भी किसानों ने मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

सोमवार को किसान नेता राकेश फगोड़िया, दयाराम उलाणिया के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, नौजवान उपखंड कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और मुख्य गेट पर धरना दे दिया। उपखंड कार्यालय का घेराव करने के दौरान पुलिस ने किसानों को समझने का प्रयास किया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संघर्षरत किसान नेताओं को वार्ता का निमंत्रण दिया। उपखंड कार्यालय में एसडीएम राजेश पूनिया, तहसीलदार भुवनेश कुमार, वीआरसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ऊधम सिंह सहित एनएचआई कंपनी के अधिकारियों के साथ एक घंटे वार्ता हुई। वार्ता में किसान नेताओं ने सिरसा डीआरओ वह एनएचएआई कंपनी पर स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों की भूमि या संरचना अधिग्रहण नहीं हुआ है। उन प्रभावशाली लोगों को करोड़ों रुपये का अवॉर्ड जारी कर दिया गया था। जिनकी भूमि अधिग्रहण हुई है उन्हें आज तक अवॉर्ड नहीं दिया गया है। इसके साथ साथ भूमिगत ट्यूबवेल की पाइप डालने की एवज में गांव सकताखेड़ा से एनएचएआई वीआरसी कंपनी ने करीब 30 लाख रुपये का घोटाला करते हुए किसानों से वसूल किए हैं। अवॉर्ड जारी करने की एवज में डीआरओ सिरसा ग्रामीणों से एक शपथ पत्र की मांग कर रहे हैं। जिसमें पांच नंबर प्वाइंट में स्पष्ट लिखा हुआ है कि अगर कोई किसान भविष्य में शिकायत करता है तो अवॉर्ड वापस जमा करवाने के लिए पाबंद रहेगा। जिसके बाद एसडीएम राजेश पूनिया ने डीआरओ सिरसा से दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि शपथ पत्र को ठीक किया जाए। जल्द एक समयावधि निर्धारित करके अवॉर्ड जारी कर दिया जाए। एसडीएम ने किसान नेताओं को कहा की पाइप लाइन डालने की एवज में कंपनी के जिन कर्मचारियों ने लाखों रुपये किसानों से वसूल किए हैं। उनके नाम देने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से वसूली गई राशि की भरपाई भी करवाई जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि 10 करोड रुपये डीआरओ सिरसा के पास जमा है। यह राशि भी जानबूझकर जारी नहीं की जा रही है। जिसके बाद एसडीएम ने कहा कि यह राशि भी जल्द जारी कर दी जाएगी और बकाया अवॉर्ड भी जल्द ही जारी करवाया जाएगा। उसके बाद किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अविलंब संपूर्ण एकमुश्त अवॉर्ड जारी नहीं हुआ तो एक बार फिर आगामी संघर्ष की रणनीति बनाकर निर्माणाधीन हाईवे का कार्य पूर्ण रूप से ठप किया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

डबवाली में एसडीएम राजेश पुनिया से बातचीत करते किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें