फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब सरकार की कार्रवाई पर भड़के किसान, सीएम मान व केंद्र सरकार का फूूंका पुतला

Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में लघु सचिवालय के बाहर किसान एकता यूनियन के बैनर तले पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पंजाब सरकार की किसानों पर की कार्रवाई के विरोध में जिले में किसानों का गुस्सा फुट पड़ा। वीरवार को किसानों ने रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार का पुतला जलाया और नारेबाजी की। किसानों ने भगवंत मान के पुतले को जूतों-चप्पलों से पीटा और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को रिहा करने की मांग की।

एनएच 9 पर बने खुईया मलकाना टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। दोपहर बाद किसान नेताओं ने खुईया मलकाना टोल पर पहुंचकर नारेबाजी की।



किसान नेता प्रकाश ममेरा ने कहा कि बीती रात जो प्रकरण हुआ उसे पूरे देश ने देखा। 125 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल से पुलिस ने धक्केशाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वार्ता के बहाने बड़ी साजिश के तहत आंदोलनकारी किसानों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस साजिश में केवल आप ही नहीं भाजा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जब तक भगवंत मान सरकार रहेगी, किसान इस सरकार का जीना हराम कर देंगे। पुलिस इतनी जालिम हो सकती है, यह देश के किसानों ने पहली बार देखा।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि हम कोई पाकिस्तान से आए लोग नहीं हैं, हम भी इस देश के वासी हैं। हमारा भी हक है, दिल्ली हमारी है। हमें दिल्ली जाने से रोका तो हम खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को आंदोलनकारी किसानों से क्या एतराज था। रात को किसानों को हटाने के लिए बुलडोजर चला दिया गया। किसानों ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक सिस्टम समाप्त हो चुका है। सरकार ने किसानों को बातचीत के बहाने बुलाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। देश में लोकतंत्र कायम रखना है तो देश से बीजेपी सरकार व आप सरकार को हटाना होगा।

:::::::::::::::::::::::::::::
आप सरकार किसानों को कुचल नहीं पाएगी : अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के समर्थन में खड़े होने के दावे करने वाली आप सरकार ने भी कांग्रेस-भाजपा की राह पकड़ ली है। जब तक वोट चाहिए थे तब तक किसानों के साथ की नौटंकी थी और अब आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया। जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर की गिरफ्तारी लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। सत्ता के घमंड से लथपथ सरकार यह ना भूले की इस देश की धरती से उपजे किसान संघर्षों को कोई सरकार आज तक ना ही कुचल पाई है और ना ही कुचल पाएगी।

:::::::::::::::::::::::::::::
केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार ने किसानों से किया विश्वासघात : अमित सिहाग

सिरसा। डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। बुधवार देर रात को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किसानों से की गई बर्बरता इस बात का प्रमाण है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आप ने केंद्र के इशारे पर किसानों को गिरफ्तार किया और खनौरी बॉर्डर पर उनके तंबू उखाड़े। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए गए किसानों को रास्ते में गिरफ्तार करना नाइंसाफी है और वे उसकी निंदा करते हैं। अमित सिहाग ने कहा कि किसानों से वार्ता कर जहां उनकी मांगों को माना जाना चाहिए था वहीं, केंद्र सरकार के इशारे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात करते हुए उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें