फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 132 लाभपात्रों को वित्तीय सहायता जारी

Thu, 20 Mar 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त कार्यालय में विडियों कांफ्रेंसिंग में भाग लेते हुए उपायुक्त शांतनू शर्मा व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वीरवार को जिले के 132 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई है। इससे पहले भी 56 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा 2722 लाभार्थियों के लिए राशि सेंक्शन हो चुकी है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लाभपात्रों को पहली किश्त के रूप में 150 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसमें सिरसा जिले के 132 लाभपात्रों को भी राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवार को एक स्थायी और सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरे और वे एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लाभपात्रों को समय-समय पर मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए, जिससे उन्हें योजना के तहत मिलने वाली सहायता का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में योजना की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या समस्या को जल्द से जल्द हल किया जा सके। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें