फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से मोगियां बंद करने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद राजबाहे पर लगी टेंपरेरी राइस सूट मोगियों को बंद करने की गलत तार करके रद्द करने के बारे में सोमवार को ममेेराकलां, बुढीमेडी व ऐलनाबाद के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ममेराकलां, बुढीमेडी व ऐलनाबाद से आए किसानों को कहना है कि धान की बिजाई के लिए फल्डी पानी आरजी मोगियों के जरिये सिंचाई विभाग द्वारा फीस भरवाकर प्रदान किया जाता है। हमारे गांवों की ऐलनाबाद राजबाहे पर काफी राइस सूट मोगियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेहरावाला गांव के कुछ किसानों ने कुछ दिन पूर्व गांव में धरना प्रदर्शन किया। जिसके दबाव में आकर सिंचाई विभाग द्वारा हमारी काफी मोगियां बंद कर दी गई हैं। जबकि असलियत यह है कि बेहरावाला गांव में ऐलनाबाद राजबाहा की टेल कभी भी कम नहीं हुई टेल बिल्कुल पूरी है। इस बारे गेज रजिस्टर से चेकिंग की जा सकता है। विभाग ने बेहरवाला के किसानों के दबाव के चलते हमारी मोगियों की तार कर दी है, जबकि हमारी मोगियां बिल्कुल नियमानुसार सही चल रही थी। जिसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती गई और मोगियों का साइज सही लगाया था। नहर विभाग ने जो हमारे खिलाफ कार्यवाही की है और जो हमारी मोगियां रद्द की हैं वह सरासर गलत है। किसानों का कहना है कि वह खेतों की सिंचाई के लिए इस पानी का प्रयोग करते हैं, परंतु बेहरवाला गांव के किसान विशेष तौर पर अपने रकबा को सिंचित करने के लिए अधिकाधिक पानी चाहते थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर धरने देकर विभाग पर दबाव बनाया और हमारा नुकसान करवाया। किसानों ने मोगियाें को पहले की तरह बहाल करने की मांग की। इस मौके पर मोहन सिंह, मदन लाल, राकेश, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह, प्यारा सिंह, ज्ञान सिंह, पवन कुमार, ओम प्रकाश, जगदीप, विजय सिंह व दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें