फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पर लगाई गई शर्तों को हटाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गेहूं खरीद पर लगाई शर्तों को हटाने, कृषि कानूनों और मंडी के निजीकरण के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। पक्का मोर्चा धरना स्थल के किसान प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मांग पत्र सौंपा जबकि अनाज मंडी में धरना देकर बैठे किसानों ने मार्केट कमेटी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में किसान एकत्र हुए। धरने की अध्यक्षता किसान नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने की। वहीं उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कृषि कानूनों को लागू कर मंडी का निजीकरण कर रहे हैं।
मंडियों को बचाने के लिए बीते 120 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार अपनी नीतियों को किसानों पर थोप रही है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अगर जल्द ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसानों का आंदोलन ओर तेज गति से चलेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों की ही गेहूं खरीदने का कह रही है। जोकि पूूर्ण रूप से किसानों के विरोध में है।
विज्ञापन

पोर्टल की जानकारी न होने के कारण किसानों अपनी फसल का उचित भाव नहीं ले पाएंगे। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार को यह शर्त पूरी से हटानी चाहिए ताकि सभी किसान गेहूं का सरकारी भाव ले सकें। इस मौके पर सुखदेव सिंह जम्मू, बलराज सिंह, रणधीर सिंह, कंवर सिंह, कश्मीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें