अनाज मंडी में पहुंची सरसों को साफ करते मजदूर
- फोटो : Sirsa
सरकार की ओर से अभी सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। लेकिन प्राइवेट फर्मों ने अब तक 22,130 क्विंटल सरसों की खरीद कर ली गई है। हालांकि इसका भाव भी प्राइवेट फर्में किसानों को एमएसपी से अधिक दे रही है। जिसके चलते किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
सरकार की ओर से एक अप्रैल को सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसका सरकारी भाव भी 4650 रुपये तय किया गया है । लेकिन प्राइवेट एजेंसियों ने सरसों की खरीद प्रक्रिया बीते दो सप्ताह से ही शुरू कर दी है। प्राइवेट एजेंसियों की ओर से 5250 रुपये प्रति क्विंटल सरसों की खरीद की जा रही है। जिसके चलते किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।