फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की भूमि पर बनेगा मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी सुविधाएं : दुष्यंत

विज्ञापन
facilities will increase with the formation a medical college - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने कृषि विभाग की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। कृषि विभाग को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने पर सिरसा जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के तौर पर विकसित होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार द्वारा प्रदेश में जिन तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मंजूरी दी गई है, उनमें सिरसा भी शामिल है। यह बातें रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहीं। वह अपने आवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और अधिकारियों को इनके समाधान के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने कृषि विभाग की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। यह भूमि शहर के बीच में पड़ती है, इसलिए यहां पर मेडिकल कॉलेज बनने पर शहर के लोगों को फायदा मिलेगा और जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में विकसित होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और वो दिन दूर नहीं है, जब प्रदेश देश में सड़कों के मामले में अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश को सड़कों के रूप में केंद्र से मिली सौगात की कड़ी में ही फाजिल्का से लेकर कोलकाता तक ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि यह प्रोजेक्ट ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर और अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर का हिस्सा बन सके।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हरियाणा की नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी को ईस्ट-वेस्ट की ओर ले जा जाए। इसके लिए केंद्र को दो प्रोजेक्ट भेजे जा रहे हैं। इनमें एक प्रोजेक्ट डबवाली से लेकर वाया जींद व पानीपत से होते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा तक तथा दूसरा हिसार से तोशाम होते हुए महेंद्रगढ़-रेवाड़ी व तावडु होते हुए केएमपी से जोड़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें