फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने हिसार रोड को फोर लेन बनाने के लिए लगाया टेंडर, इलेक्ट्रिसिटी का टेंडर अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हिसार रोड को फोरलेन बनाया जाना है। इस रोड को फोर लेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने टेंडर लगा दिया है। लेकिन इस फोरलेन के बीच में लगने वाले इलेक्ट्रीसिटी वर्क का टेंडर लगाने की प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पा रही। क्योंकि दिल्ली पुल से आगे का हिस्सा नगर परिषद की सीमा से बाहर है, इसलिए नप ने इसके रख रखाव से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सीएम एनाउंसमेंट के तहत हिसार रोड पर दिल्ली पुल से लेकर नेशनल हाइवे दस को जोड़ने वाली सड़क को फोर लेन करने का प्रस्ताव है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने 2400 मीटर लंबी सड़क की सात मीटर चौड़ाई को दस मीटर चौड़ाई करने के लिए इसका टेंडर लगा दिया। यह टेंडर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का है। हालांकि इसके सिविल वर्क का तो टेंडर हो गया। लेकिन इसके इलेक्ट्रीसिटी वर्क के टेंडर की प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ रही। इस फोरलेन रोड के बीच में इलेक्ट्रीसिटी पोल लगने हैं। 2400 मीटर लंबी सड़क पर करीब 100 पोल लगाए जाने हैं। लेकिन इन पोल को लगाने के बाद इसके रख रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद सिरसा नहीं उठा रही।
70 लाख रुपये की लागत से लगने थे करीब 100 पोल
पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रीसिटी विंग ने 100 पोल लगाने के लिए 70 लाख रुपये का इस्टीमेट भी तैयार किया था। नगर परिषद सिरसा को इस फोरलेन रोड पर 100 पोल को लगाने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए पत्र लिखा था और कनेक्शन होने के बाद इसका रख रखाव भी नगर परिषद ने ही करना है। लेकिन नगर परिषद ने पीडब्लूडी को पत्र का जवाब दिया कि हिसार रोड पर दिल्ली पुल से थोड़ी दूरी तक का क्षेत्र ही नप के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए नप की सीमा से बाहर के पोल के रख रखाव और बिजली कनेक्शन की जिम्मेदारी वे नहीं ले सकते। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए नप को दूसरा रिमाइंडर भी डाला। साथ ही मुख्यालय को भी सूचित कर दिया है। अब जब तक पीडब्ल्यूडी मुख्यालय स्थानीय कार्यालय को इस संबंध में कोई निर्देश नहीं देता, तब तक इलेक्ट्रीसिटी विंग टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगी।
विज्ञापन

कोट्स
हमने इस्टीमेट तैयार कर लिया था। करीब 70 लाख रुपये की लागत से 100 पोल लगाए जाने थे, लेकिन नगर परिषद ने इन पोल के रख रखाव करने से इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि दिल्ली पुल के आगे सड़क का एरिया नप की सीमा से बाहर है। अब मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा हुआ है।
- रणवीर वर्मा, एसडीओ, इलेक्ट्रीसिटी विंग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
हमारे पास पत्र आया था, लेकिन दिल्ली पुल से आगे थोड़ी ही दूरी तक सड़क नप की सीमा के अंदर है। इसलिए हम पोल के रख रखाव की जिम्मेदारी नहीं ले सकते। इसलिए मना कर दिया गया।
विज्ञापन

- श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें