फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में आज से परीक्षाएं शुरू, आठ उड़नदस्तों का किया गठन

Fri, 24 Nov 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना काल के बाद चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में पहली बार एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं होने जा रही है। 25 नवंबर यानी शनिवार को 31 परीक्षा केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। जिसको लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। विवि प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्र में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन 31 परीक्षा केंद्रों में 27800 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि विवि प्रशासन के पास 50 हजार के करीब परीक्षार्थी हैं, जो अलग विषयों के अनुसार परीक्षाएं देंगे।
जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बीए, बीएसी, बीकॉम, बीबीए, बीपीएड आदि कोर्स के ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए 31 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सिरसा और फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए आठ उड़नदस्ते की टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन



री-अपीयर से लेकर मर्सी चांस तक के छात्र देंगे परीक्षा
विवि प्रशासन ने बताया कि फुल, रिअपीयर, एडिशनल, इम्प्रूवमेंट तथा स्पेशल मर्सी चांस के छात्र इन परीक्षाओं में बैठेंगे। प्रथम दिन लगभग 27800 परीक्षार्थी इंग्लिश, हिंदी, कंपनी लॉ, बॉटनी आदि विषयों की परीक्षाएं देंगे। प्रो. शैलेंद्र सिंह ने विभिन्न केंद्र अधीक्षकों को हिदायत दी कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले भेजे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र सुपरिटेंडेंट एवं चीफ सुपरिंटेंडेंट की उपस्थिति में ही खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यदि संभव हो तो वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। लिफाफे को खोलने का समय तथा तिथि लिफाफे पर अंकित करे।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट हैं बैन
विवि परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के मानकों की अनुपालन करते हुए परीक्षाओं का संचालन करवाया जाए और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पानी व प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल वर्जित है। इसलिए परीक्षार्थियों को कोई भी मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में लाने से परहेज करना चाहिए।

यह रहेगा परीक्षा का समय
सुबह - 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट।
दोपहर - दो बजे से पांच बजे तक

कोरोना काल के बाद पहली बार एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं हो रही है। परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। आठ उड़नदस्तों की टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

प्रो. शैलेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक ,सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें