फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद ने सरकारी साइटों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए, घरों व अन्य भवनों पर लगे होर्डिंग का सर्वे शुरू

Fri, 24 Nov 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में लगे अवैध हॉर्डिंग को हटाते नगर परिषद कर्मचारी
विज्ञापन
सिरसा। शहर में नगर परिषद की होर्डिंग साइट पिछले डेढ़ साल से खाली पड़ी हैं। आज तक इनका टेंडर नहीं हुआ है। इसी का लाभ उठाते हुए बड़े स्तर पर कॉमर्शियल होर्डिंग विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों की ओर से लगाए जा रहे हैं। इस कारण नगर परिषद के अधिकारियों पर कई तरह से आरोप विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों द्वारा लगाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। जहां उन्होंने सरकारी यूनिपोल पर लगाए गए कॉमर्शियल होर्डिंग को उतारने का काम किया। वहीं घरों और कॉमर्शियल बिल्डिंग लगे हुए होर्डिंग का सर्वे भी किया गया। इन सभी को नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा और सभी बने हुए कॉमर्शियल स्ट्रक्चर हटाए जाएंगे।
विज्ञापन



बता दें कि नगर परिषद की टीम ने एसआई पुनिता, एसआई श्रवण की मौजूदगी में जगदेव चौक से सांगवान चौक और लाल बत्ती चौक और सुरखाब चौक तक सभी अवैध रूप से लगे होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई की । वहीं सरकारी साइटों पर बिना अनुमति के लगाए गए बैनर व होर्डिंग भी हटाए गए। जिन संस्थाओं की ओर से यह विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे उन सभी की सूची विभाग की ओर से तैयार की गई है। सभी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी विभाग अमल में लाएगा।
एक नेता ने लगा दिया डीपीआरओ की साइट पर विज्ञापन
शहर में अवैध होर्डिंग लगाने में राजनेताओं का कितना दबदबा है यह इस बात से ही पता चलती है कि राजकीय महिला कॉलेज के सामने की डीपीआरओ की साइट पर एक राजनेता ने अपना होर्डिंग लगवा दिया। जबकि मुख्यमंत्री का होर्डिंग कॉलेज के गेट पर लगा हुआ है। इसी से पता चलता है कि होर्डिंग लगाने वाली एजेंसियों के हौसले कितने बुलंद हैं। क्योंकि अभी तक किसी भी एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नगर परिषद व अन्य विभाग की ओर से अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन


हर चौक-चौराहे पर थे अवैध होर्डिंग
शहर के हर चौक-चौराहे पर अवैध होर्डिंग व बैनर नजर आ रहे थे। बीते दिनों नगर परिषद प्रशासन की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग व बैनर को हटाएगी। टीम पिछले एक सप्ताह से काम कर रही है और चौकों से 90 फीसदी होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को शहर के मुख्य मांगों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। सरकारी होर्डिंग साइटों को खाली करवाया गया ।

शहर में अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन केवल मौखिक चेतावनी दी गई है और अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं। अब नोटिस के बाद जुर्माना भी लगाया जाएगा। घरों व दुकानों आदि पर स्ट्रक्चर बनाकर होर्डिंग व बैनर लगाने वालों का सर्वे भी किया जा रहा है। सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जयवीर सिंह , मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें