संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां विधानसभा क्षेत्र के नौ बूथों पर अब 9 जनवरी से 13 जनवरी तक दोबारा मतगणना होगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से अधिकारिक तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी व अन्य प्रत्याशियों को पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही रानियां एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस सीट पर इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज को 4191 मतों से हराया था।
कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज के द्वारा जिला चुनाव आयोग से कई बूथों पर दोबारा से गणना करवाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को जिला चुनाव आयोग से स्वीकृति मिल गई है। कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने बताया कि कुछ बूथों के वोटों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ईवीएम की दोबारा जांच करवाने की चुनाव आयोग से मांग की थी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने निर्धारित की गई फीस भी जमा करवाई थी। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन से नोटिस प्राप्त हुआ है। इसी नोटिस के आधार पर 9 से 13 फरवरी तक रानियां के 9 बूथों की काउंटिंग करवाई जाएगी।
-
बॉक्स
इस प्रकार प्रत्याशियों को मिले थे वोट
1. अर्जुन चौटाला - इनेलो प्राप्त वोट - 43914, जीत - 4191.
2. सर्वमित्र कंबोज - कांग्रेस प्राप्त वोट - 39723, हार - 4191.
3. रणजीत सिंह - आजाद प्राप्त वोट - 36401, हार - 7513.
4. शिशपाल कंबोज - भाजपा प्राप्त वोट - 15707, हार - 28207.
5. हरपिन्द्र सिंह (हैप्पी रानियां) -आप प्राप्त वोट- 4697, हार - 39217.
6. गगनदीप जलंधरा - आजाद प्राप्त वोट - 942, हार - 42972.
7. संजय मलिक - हलोपा प्राप्त वोट - 477, हार - 43437.
8. विक्रम खारियां - आजाद प्राप्त वोट - 455, हार - 43459.
9. जोगिंदर राम - आजाद प्राप्त वोट - 436, हार - 43468.
10. सतपाल वर्मा - आजाद प्राप्त वोट -271, हार - 43643.
11. गौतम सहारण - आजाद प्राप्त वोट - 248, हार - 43666.
12. दलबीर सिंह - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्राप्त वोट 242, हार - 43672.
13. लक्की वाल्मीकि - जन सेवक क्रांति पार्टी प्राप्त वोट - 140, हार - 43774.
14. अर्जुन दास - आजाद प्राप्त वोट - 92, हार - 43822.
15. नाटो - प्राप्त वोट - 657, हार - 43257.
-
रानियां में कांग्रेस का एक दम से बड़ा था वोटबैंक
रानियां में विधानसभा चुनावों की शुरूआत में दादा और पोते के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा था। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ता गया। हुड्डा समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज को समर्थन मिलता गया। आखिरी एक सप्ताह में वह मजबूत दावेदारी पेश करते हुए नजर आए। यही कारण है कि उन्होंने अपनी हार को लेकर चुनाव आयोग में बूथों की दोबारा से गणना करवाने की मांग की थी। भाजपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज चौथे नंबर रहे थे।