फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोसेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए

विज्ञापन
श्रीमद गौभागवत कथा का पाठ करते हुए राजेंद्रानंद महाराज।
विज्ञापन
सिरसा। श्रीकृष्ण गोशाला शेरपुरा व साहुवाला द्वितीय में आयोजित श्रीमद गोभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वीरवार को स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गोसेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। भगवान ने सभी को जितना सामर्थय दिया है, उसी अनुसार गोसेवा के लिए सहयोग करें, ताकि बेसहारा गोवंश को सहारा मिल सके और उनका बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो सके।
विज्ञापन


स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर हो रही है, जिसे रोकना हम सभी का दायित्व है। अभिभावक समय-समय पर अपने बच्चों की सार-संभाल करें, वो किस संगति में रह रहे हैं, कहीं वो नशे का शिकार तो नहीं हो गए हैं। इन तमाम बातों का ध्यान रखें।

स्वामी ने कहा कि कहा कि अभी बरसात का मौसम है, इसलिए सभी अधिक से अधिक पौधरोपण करें। पौधरोपण ही नहीं, पौधे के पेड़ बनने तक उसकी सार-संभाल भी करें, ताकि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को संतुलित किया जा सके। इस मौके पर समाजसेवी ललित जैन ने जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोशाला कमेटी को 2.51 लाख रुपये की सहयोग राशि गोवंश के बेहतर पालन-पोषण के लिए सहयोग स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन


वहीं कंवरपुरा-कुसुंबी गौशाला में भी समाजसेवी ललित जैन ने ट्रस्ट की ओर से 2 लाख रुपये की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की। इस दौरान गोशाला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान शीशपाल सुंडा, प्रदीप राव सचिव, उपप्रधान रामप्रसाद शर्मा, संरक्षक लीलाधर सोनी, ओमप्रकाश गोयल पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान राजेंद्र पिलानियां, पूर्व सचिव लक्ष्मीनारायण राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें