फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी : सांसद सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में डीएपी और यूरिया खाद के लिए कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इनमें हिसार, पिहोवा, सिरसा और महेंद्रगढ़ प्रमुख हैं। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, कालाबाजारी, और बढ़ी हुई कीमतों के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


स्वयं को किसान हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। न तो सरकार खाद की कालाबाजारी रोक पा रही है और न ही खाद की कमी को दूर कर पाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है और किसानों की आवाज विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उठाई जाएगी।







वीरवार को बयान जारी करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हिसार में किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार का पुतला फूंका और डीएपी-यूरिया की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महेंद्रगढ़ में किसानों ने सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर यूरिया खाद के लिए लंबी लाइनें लगाईं और खाद की कमी पर विरोध जताया।
विज्ञापन


उकलाना में खाद की कालाबाजारी पर किसानों ने रोष जताया। बरवाला में किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएपी और यूरिया की कमी के लिए सरकार की आलोचना की। पिहोवा में किसानों ने नाराज होकर जाम लगा दिया। हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि अधिकारी झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।







सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि धान की रोपाई के साथ ही क्षेत्र में खाद, विशेषकर डीएपी और यूरिया की मांग ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन किसानों को यह खाद समय पर नहीं मिल रही। जिसका सबसे बड़ा कारण कालाबाजारी हैं। हांसी, नारनौंद और बास एरिया के दुकानदार विभागीय स्टॉक रिपोर्ट के बावजूद किसानों को खाद नहीं दे रहे, बल्कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा दामों पर ब्लैक में बेच रहे हैं।

सांसद ने कहा कि किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, और जो खाद मिल रही है, वह भी ब्लैक मार्केट में बेची जा रही है। इसके अलावा, बिजली बिलों में वृद्धि और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर भी किसानों ने विरोध जताया है। सांसद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो वे कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें