फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हर कोना जगमगाया, मंदिरों में आस्था की लौ रोशन

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। दिवाली पर सजाया गया शिव चौक और वाहनों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। छोटी दिवाली पर शनिवार को शहर में उल्लास और उत्साह का माहौल दिखा। खरीदारों की उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले दिखे। बच्चे सुबह से ही दोस्तों के साथ आतिशबाजी में मशगूल दिखे। दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर के चौक-चौराहे, मंदिर, घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय रोशनी से सराबोर दिखे।
विज्ञापन

बाजार देर रात तक खुले रहे। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामग्री, घर की सजावट, कपड़ों, मिठाइयों और खिलौनों की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, मीना बाजार, सदर बाजार, बरनाला रोड जैसे व्यस्त इलाकों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई बार ट्रैफिक सुचारु रखने में पुलिस को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की सजी हुईं मूर्तियों की स्टॉलें लोगों का मुख्य आकर्षण रहीं। छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियों तक हर तरह की वैरायटी उपलब्ध थी। कारीगरों ने मिट्टी, फाइबर, संगमरमर जैसी अलग-अलग श्रेणियों में मूर्तियां सजाई हुई थीं। इस बार पर्यावरण-हितैषी मूर्तियां भी अच्छी मांग में रहीं।
-

प्रशासन चौकस, 600 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर
दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बाजारों में भीड़ और आवाजाही को देखते हुए मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। शहर में 600 से अधिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इनमें कई साधारण वर्दी में भी बाजारों में तैनात किए गए हैं, ताकि भीड़ में गड़बड़ी फैलाने या जेबकतरी जैसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। ट्रैफिक पुलिस भी मोर्चा संभाले हुए है। मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि त्योहार के मद्देनज़र सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन



फायर ब्रिगेड अलर्ट, 7 स्थानों पर गाड़ियां तैनात
पटाखों और दीयों के कारण दिवाली के दौरान आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने विशेष तैयारी की है। शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मुख्य मार्गो व रोडो पर तैनात की गई हैं। इसके अलावा टीमों को 24 घंटे मोड पर रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके।


यह बरतें एहतियात
आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, पहले आसपास के लोगों को अलर्ट करें,
- मुख्य बिजली स्विच ऑफ करें,
- तुरंत 112 पर कॉल कर सूचना दें।


-

सुरक्षित दिवाली के लिए क्या करें :
- पटाखे हमेशा खुले मैदान में जलाएं
- बच्चों की गतिविधियों पर बड़ों की निगरानी रहे
- पानी की बाल्टी या रेत पास रखें
- ढीले कपड़े पहनकर पटाखों के पास न जाएं


क्या न करें
- बंद कमरे, गाड़ी या छत पर पटाखे न जलाएं।
- भीड़भाड़ वाली जगह पटाखों का उपयोग न करें।
- छोटे बच्चों को पटाखे हाथ में न दें।

-

यदि कोई जल जाए तो क्या करें:::: प्राथमिक उपचार
- जले हिस्से को 10-15 मिनट तक ठंडे पानी से धोएं
- घी, टूथपेस्ट, बर्फ या कोई मरहम तुरंत न लगाएं
- साफ कपड़े से घाव ढकें और डॉक्टर से संपर्क करें
- जलन गंभीर हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचें

दिवाली पूजन मुहूर्त का शुभ समय 20 अक्तूबर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम : 7:08 से 8:18 बजे तक

अवधि : 1 घंटे 10 मिनट
प्रदोष काल : 5:51 से 8:30 बजे तक

वृषभ काल : 7:18 से 9:15 बजे तक
अमावस्या तिथि आरंभ : 20 अक्तूबर 3:44 दोपहर

अमावस्या खत्म : 21 अक्तूबर 5:55 शाम
-
सजावट सामग्री और गिफ्ट हैम्पर्स की खूब हुई बिक्री

सजावटी लाइटें, झालरें, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, दीये, तोरण, बंदनवार और घर सजाने वाले कई उत्पादों की बिक्री इस बार खासा बढ़ी दिखी। कई दुकानदारों ने फेस्टिवल डिस्काउंट के बोर्ड लगाए हुए थे। मिठाई की दुकानों पर भीड़ शाम को और अधिक बढ़ गई। काजू कतली, बर्फी, लड्डू और चॉकलेट हैम्पर्स लोगों की पहली पसंद बने। कई परिवारों ने मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक भी खरीदकर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें