फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट जारी होने के बाद भी आउट ऑफ स्कूलों के लिए नहीं खरीदा गया सामान

विज्ञापन
कालांवाली केंद्र में बिना दरी ठंडे फर्श पर बैठ पढ़ाई करते छोटे बच्चे। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। विभाग द्वारा पहले बजट को देरी से अलॉट करने और अब एसएमसी द्वारा खरीद कार्य की धीमी रफ्तार के चलते आउट ऑफ स्कूल के बच्चे सर्द मौसम में ठंडे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं स्कूलों तक राशि पहुंचने के बाद अब एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) खरीद कार्य नहीं कर रही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित बच्चों के पास सर्द मौसम में पहने के पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं है, उन्हें ठंडे फर्श और खुले में कक्षाएं लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे बच्चे जिनका किसी भी राजकीय व निजी स्कूल में दाखिला ना हो ऐसे बच्चों को आउट ऑफ स्कूल केंद्रों पर पढ़ाई करवाई जाती है। जिले में 38 केंद्रों पर करीब 750 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनमें से अधिकतर बच्चे 3 कक्षा तक के ही हैं। इन विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा विभाग की ओर स्टेशनरी का सामान, किताबें, ड्रेस, जूते, दरी, टाट व कोविड बचाव के लिए राशि दी जाती है। स्कूलों के अधीन चलने वाले आउट ऑफ स्कूल केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए इसकी खरीद स्कूल में बनी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा की जाती है। लेकिन समग्र शिक्षा विभाग की ओर से राशि जारी होने के बाद भी खरीद कार्य समय रहते नहीं किया जा रहा। जिसके कारण छोटे बच्चों को ठंडे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बता दें कि एसएमसी कमेटी बनाने के उद्देश्य यह होता है कि समय रहते स्कूल के हित में कार्यों को पूरा करवाया जा सके। किसी फैसले को लेने के लिए सभी एसएमसी सदस्यों की सहमति अनिवार्य होती है और सारा खर्च कमेटी मेंबर की देखरेख में होता है।
आउट ऑफ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बजट राशि एसएमससी के खातों में डाल दी गई है। स्कूल मुखिया व बीईओ की बैठक कर आदेश दिए गए हैं कि एसएमसी कमेटी को जल्द ही ड्रेस व अन्य सामान की खरीद के लिए कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बूटा राम, डीपीसी, समग्र शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें