फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आचार संहिता के बाद भी जमकर बिक रही राजनेताओं के चित्र वाली पिचकारी

Sat, 23 Mar 2024 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में होली के पर्व को सिर्फ एक दिन बाकी है। बाजारों में हर एक दुकान रंग - बिरंगे गुलाल व पिचकारियों से सजी हुई है। इसी के साथ आचार संहिता के बावजूद राजनेताओं के चित्र वाली पिचकारियां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

होली काे लेकर बाजारों के साथ घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान लोग घरों में गुजिया, मिठाइयां, मठरी, मालपुए, आलू की कचौड़िया व अन्य सामग्री बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाजार में भी हर क्षेत्र में गुजिया व अन्य मिठाइयों की भारी मांग है। इसी के साथ महिलाएं अपने बच्चों के लिए सूखा नारियल, बेर व टॉफियों की मालाएं बना रही हैं। मान्यता के अनुसार इस माला को डलवाकर बच्चों से होली के दिन पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं महिलाएं होली के दिन प्रहलाद की सलामती के लिए व्रत रखती हैं और होली पूजन के बाद व्रत को खोलती हैं।

डोरेमॉन, छोटा भीम वाली पिचकारियों की भी मांग
होली को लेकर सभी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुख्य रूप से सदर बाजार, रोड़ बाजार, मीना बाजार, बरनाला रोड पर होली की खासी रौनक देखी जा रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टॉल पर रंगों को सजा दिया है। इस दौरान हर एक दुकान पर राजनेताओं की फोटो के साथ पिचकारियां मिल रही हैं। वहीं कार्टून, डोरेमॉन, छोटा भीम, बार्बी और स्पाइडर टैंक, आई-20, एके-45, राॅकेट, सिलेंडर की पिचकारी समेत कई तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि म्युजिक सिस्टम वाली पिचकारी में जब तक रंग रहेगा, संगीत बजता रहेगा। इसी तरह पानी भरने पर लाइट जलेगी।
विज्ञापन



फ्रूट फ्लेवर गुलाल की भी खूब मांग
इस साल बाजारों में फ्रूट फ्लेवर वाले गुलाल व रंगों की भरमार है। जिनकी खुशबू बिल्कुल फ्रूट के फ्लेवर जैसी है। बाजारों में मैंगो फ्रूटी, माजा, गुलाब, सेब, आम व अन्य फ्लेवर के हर्बल रंग और गुलाल भी खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ये फ्रूटक्लर एकदम हर्बल हैं। इनसे होली खेलने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही जिस फ्लेवर का रंग होगा, खेलने पर उसकी खुशबू आएगी।
-

आईपीएल के खिलाड़ियों की पिचकारी भी बनी आकर्षण का केंद्र
शुक्रवार से आईपीएल शुरू हो गया है। जिसके साथ ही बाजारों में होली के अवसर पर आईपीएल के खिलाड़ियों की पिचकारियां भी पहुंच गई हैं। आईपीएल प्रेमियों के लिए ये पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस दौरान खिलाड़ी रोहित, हार्दिक पांडे व एमएस धाेनी की पिचकारियां खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें