फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गेहूं व सरसों खरीद को लेकर डीएमईओ ने किया मंडी का निरीक्षण

Sat, 23 Mar 2024 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गेहूं व सरसों खरीद को लेकर शुक्रवार को मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ राहुल कुंडू मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को गेहूं व सरसों खरीद को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अतिरिक्त अनाज मंडी में पहुंचकर गेहूं व सरसों खरीद को लेकर निरीक्षण किया। वहां पर बिजली, पानी, सफाई, शौचालयों आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएमईओ ने अधिकारियों को कहा कि गेहूं व सरसों सीजन में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना उठानी पड़े। बता दें कि अनाज मंडी में सरसों की खरीद समर्थन मूल्य 5650 रुपये पर होली के बाद शुरू होगी। जबकि गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 2275 रुपये पर 1 अप्रैल को शुरू होगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह भी मौजूद रहे।




सरसों खरीद के लिए तीन और गेहूं खरीद को लेकर बनाए गए हैं 17 केंद्र

प्रशासन की ओर से इस बार सरसों खरीद को लेकर बड़ागुढा में एक नया खरीद केंद्र बनाया गया है। अब कालांवाली, ओढां साथ-साथ बड़ागुढ़़ा में भी सरसों की खरीद की जाएगी। इसी तरह कालांवाली, रोड़ी, ओढ़ां, बड़ागुढ़ा, सिंघपुरा, कमाल, फग्गू, कुरंगावाली, झोरड़ रोही, थराज, अलीकां, सुरतिया, पन्नीवाला मोटा, केवल, हस्सू, पाना, जगमालवाली सहित कुल 17 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन





अब तक आ चुकी करीब 4800 क्विंटल सरसों
मंडी में सरसों की आवक जोरों पर है। मंडी में अब तक करीब 4800 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। बता दें कि पिछले सीजन में गेहूं की 16 लाख 36 हजार 374 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। जबकि करीब 2 लाख 35 हजार 660 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें