फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 24 घंटे बाद भी नहीं हाे पाई नई महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महिला पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम देवी के सस्पेंड होने के बाद सब इंस्पेक्टर दर्शना रानी को कार्यवाहक प्रभारी बनाया गया। बुधवार को नए थाना प्रभारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने महिला पुलिस अधिकारियों का साक्षात्कार लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सब इंस्पेक्टर दर्शना रानी व सुनीता रानी में से एक को महिला थाना का प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिले में महिला पुलिस अधिकारियों में इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी काफी वरिष्ठ हैं। विभाग में उनकी छवि भी साफ है। इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी कुछ समय से अस्वस्थ हैं और उन्होंने इलाज के लिए अवकाश ले रखा है। महिला थाना की तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम देवी पर थाने में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता न दिखाने व ऐलनाबाद क्षेत्र की एक महिला की ओर से की गई दुष्कर्म की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय राजीनामा करने का आरोप लगाया है।

विभाग में चर्चा है कि इंस्पेक्टर घनश्याम देवी ने आरोपी से एफआईआर न दर्ज करने और राजीनामा कराने की एवज में मोटी राशि ली। एसपी के संज्ञान में उक्त बातें सामने आई तो उन्होंने मंगलवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम देवी सस्पेंड कर विभागीय जांच खोल दी। इसके अलावा दो अन्य महिला पुलिसकर्मियों की भी विभागीय जांच खोल दी गई है।
विज्ञापन






काफी समय से चल रहा थाने में खेल

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक महिला अधिवक्ता ने बताया कि सिरसा महिला थाने में काफी समय से एफआईआर करने के लिए बड़ा खेल होता है। जो भी शिकायत आती है उसमें आरोपी आर्थिक तौर पर मजबूत होता है तो एफआईआर दर्ज करने के बदले आरोपी से मोटी रकम वसूल कर शिकायतकर्ता पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जाता है। राजीनामे की एवज में शिकायतकर्ता को भी अच्छी खासी रकम दिलवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें