फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नवोदय विद्यालय ओढ़ां में 9वीं व 11वीं की प्रवेश परीक्षा कल

Fri, 06 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी (शनिवार) को किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रधानाचार्य ललित कालरा ने बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का परीक्षा केंद्र पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां परिसर को ही बनाया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर माह में आमंत्रित किए गए थे। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, वे वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं। उल्लेखनीय है कि कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं वर्तमान में सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में अध्ययनरत हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ये प्रवेश परीक्षाएं संपन्न कराई जाती हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें