फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेल नर्सरी योजना के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन

Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खेल विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-2027 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि खेल नर्सरी के लिए केवल ओलम्पिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए नर्सरियां खोली जाएंगी। सभी पात्र, विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबधित वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणास्पार्टसॉटजीओवीडॉटइन पर समय रहते अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें ताकि खेल नर्सरी आवंटन के लिए प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरियों की स्थापना के लिए आवश्यक हिदायतें : खेल विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, प्रत्येक खेल नर्सरी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 जनवरी तक रहेगा। खेल नर्सरियां केवल उन्हीं खेलों में संचालित की जाएंगी जो ओलंपिक, एशियन तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हैं। नर्सरियों में 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन जिला खेल अधिकारी की निगरानी में खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक खेल नर्सरी में न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, जबकि 10 खिलाड़ियों की प्रतीक्षा सूची रखी जाएगी। खिलाड़ियों की संख्या 20 से कम होने पर नर्सरी को बंद कर दिया जाएगा। एक ही संस्था को दो से अधिक खेल नर्सरियों का आवंटन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें