फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेल स्पर्धा करवा युवाओं का हौसला बढ़ाया

विज्ञापन
सिरसा।पुलिस द्वारा बनाए गए खेल मैदान में अभ्यास करते हुए बच्चे। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। एसपीओ संजय कुमार ने गांव बिज्जूवाली व एसपीओ राजेश कुमार ने गांव फूल्लों में खेल प्रतियोगिताएं करवाकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


नशे से दूर रहने व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने बारे प्रेरित किया गया। इसी तरह नशा मुक्ति टीम ने गांव गांव में घर घर जाकर 24 नशा पीड़ितों को नया जीवन देने व नशे की लत से बाहर निकालने के लिए उनकी काउंसिलिंग करवाकर उन्हें सरकारी अस्पताल से पांच दिन की दवाई दिलवाई गई।

दवाई दिलवाने के बाद उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए परिजनों के हवाले किया गया। डबवाली पुलिस द्वारा आमजन से लगातार अपील की जा रही है कि अगर उनके आस पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने या चौकी में जरूर दें, आमजन का सहयोग अपराध पर अंकुश लगाने में डबवाली पुलिस के लिए अहम कड़ी है।
विज्ञापन


इसके अलावा नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों के लिए मानस पोर्टल शुरू किया गया है जिस पर हेल्पलाइन न. 1933 पर अपनी शिकायत देकर नशे को जड़ से मिटाने की मुहिम में और अधिक दक्षता से कार्य किया जा सके। साथ ही अपने नजदीकी थाना व चौकी में भी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें