फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में एचआईवी के प्रति माह में तीन हजार युवाओं को करेंगे जागरूक कर्मचारी

विज्ञापन
सिरसा। गांव नटार में राजकीय स्कूल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों व अध्यापक कार्यक - फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में एचआईवी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें क्षय विभाग की टीमों की ओर से जिले के अलग- अलग सरकारी संस्थानों में इस अभियान के तहत कर्मचारियों को जागरूकता के साथ भ्रांतियों को दूर करने का काम किया जा रहा है। करीब तीन हजार लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जागरूक टीमों की ओर से जिले में अब तक इस अभियान में करीब 1500 कर्मचारियों सहित युवाओं को जागरूक किया जा चुका है। जिले में इस वर्ष एचआईवी का आंकड़ा 3681 तक पहुंच गया है, जिसने बीते पांच वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड तोड़ा है। इसका मुख्य कारण जिले में फैल रहा नशा बन रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी नशा तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे व नशा पीड़ितों का इलाज तक करवाया जा रहा है, लेकिन शहर में फैला मेडिकल नशे को रोक पाना पुलिस के लिए भी चुनौती पूर्ण बना हुआ है।
-
इन स्थानों पर करवा चुके जागरूक कार्यक्रम
नागरिक अस्पताल में क्षय विभाग की टीम में शामिल काउंसलर कमल निर्वाण ने बताया कि बुधवार को जिला रोडवेज विभाग में कर्मचारियों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया गया है। इस जागरूकता अभियान में अब तक पांच संस्थानों में कार्यक्रम कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया है। इसमें शामिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नटार, सामुदायिक रेडियो स्टेशन, परिवहन विभाग, नर्सिंग कॉलेज सिरसा, जिला जेल में कैदियों को जागरूक किया जा चुका है। इनमें 1500 के करीब छात्राओं, कर्मचारियों व युवाओं को जागरूक किया जा चुका है। वहीं आने वाले दिनों में जिला पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग में कर्मचारियों, जिला खेल विभाग व जिले के सभी खिलाड़ियों व सीडीएलयू सिरसा में एनएसएस युनिट के सदस्यों व उनसे जुड़े गावों में जाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कारणों से फैलता है एचआईवी
- असुरक्षित यौन संबंध बनाने से
- संक्रमित सिरिंज के इस्तेमाल से
- एचआईवी संक्रमित खून उत्पाद चढ़ने से
- एचआईवी संक्रमित मां से उसके होने वाले बच्चे को
-
एचआईवी के लक्षण
- शरीर का वजन गिरना
- बार बार बुखार का आना
- निजी अंगों के आसपास फीस फुंसी
- डायरिया का होना
- कुछ भी निगलने में परेशानी

एचआईवी के प्रति भ्रांतियां
- एचआईवी किसी भी व्यक्ति के साथ उठने
- बैठने, एक साथ खाना खाने
- एक बिस्तर, स्नानघर
- गले मिलने से नहीं फैलता है।
-

वर्जन :जिले में एचआईवी के लिए जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बढ़ता नशे का चलन इसका मुख्य कारण बन रहा है, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विश्व एड्स दिवस पर एक दिसंबर को जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है जो 30 दिसंबर तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। - डॉ. प्रतीक गोयल, जिला नोडल अधिकारी, एचआईवी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें