फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाई में कोई लापरवाही न बरतें कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के मुख्य चौक चौराहों और डंपिंग प्वाइंट आदि की व्यवस्था देखी। डीएमसी ने सफाई शाखा के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


सफाई के लिए बनाए गए सभी नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। इसके साथ-साथ लोगों को डोर टू डोर जागरूक करने का काम करें। महज खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। दरअसल, जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर शिकायत मिल रही थी।

ऐसे में बुधवार को डीएमसी ने निरीक्षण किया, ताकि सफाई की हकीकत का उन्हें पता चल सके। सफाई शाखा के कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत भी करवाया कि वह कभी भी सफाई व्यवस्था की जांच कर सकते हैं। उन्हें लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


ये दिए जिला नगर आयुक्त ने आदेश



- सीएनडी वेस्ट का निस्तारण होना चाहिए। गलियों व सड़कों पर नजर न आए।

- नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए और हाजिरी की जांच कर्मचारियों की हो।

- वाहनों की जीपीएस लोकेशन की जांच होनी चाहिए।

- सभी कर्मचारी ड्रेस में होने चाहिएं, ताकि आमजन व हर कोई उन्हें आसानी से पहचान सके।

- डोर टू डोर कचरा उठान नियमित रूप से हो।

- डोर टू डोर लोगों को गीले व सूखे कूड़े के प्रति जागरूक किया जाए।

- डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह से साफ होने चाहिए।

- सड़कों व गलियों में कचरे के ढ़ेर नजर नहीं आने चाहिए।

- नियमित रूप से एसआई व सीएसआई मॉनिटरिंग करें।

- वाहनों की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए।

-



शहर की सफाई करना नगर परिषद का अहम कार्य है। एजेंसियों को टेंडर दिए गए है और उनसे काम लेना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए सफाई शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सफाई के कार्य में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


- वीरेंद्र सेहरावत, डीएमसी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें