फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वायु सेना केंद्र में कार्यरत कर्मी से 6 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। वायु सेना केंद्र में कार्यरत एक कर्मचारी से साइबर ठग ने 6.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। वायु सेना कर्मी से साइबर ठग ने टेलीग्राम आईडी पर मैसेज भेज ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला हनुमानगढ़ के गांव बड़बिराना निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह सिरसा वायु सेना केंद्र में कार्यरत है। कुछ दिन पहले उसकी टेलीग्राम आईडी पर महेश नामक व्यक्ति का मैसेज आया। उसने उसे बिटकॉइन से संबंधित व्यापार का झांसा देकर 6.20 लाख धोखे से अपने बैंक खाते में डलवा लिए। रुपये डालने के बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दी। साइबर पुलिस का कहना है कि विकास कुमार का बयान दर्ज करके अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें