फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया

Fri, 13 Feb 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बुक सेलर व स्टेशनरी संगठन की जनरल बॉडी की बैठक शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता ने की। सभा को संबोधित करते हुए सचिव यशपाल भारद्वाज ने संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके समाधान को लेकर सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधान अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राजेश सरदाना, गुरमीत सिंह धीगडा, सुनील कुमार अरोड़ा, गोविंद वर्मा, संजय कुमार, अनुज गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, मंसाराम व राजेश खुराना सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और संगठन के हित में सुझाव दिए। पूर्व की भांति इस बार भी लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें जितेंद्र मेहता व मंजीत सिंह विजेता रहे।
विज्ञापन

संगठन को आर्थिक सहयोग देने पर सुनील कुमार अरोड़ा, गोविंद वर्मा, संजय मेहता, रमेश वधवा व यशपाल भारद्वाज को संगठन की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधान अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि इस सभा में उठाए गए मुद्दों पर वर्किंग कमेटी में विचार कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें