फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चरित्र निर्माण और नैतिक अखंडता की भावना के महत्व पर जोर दिया

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पौध रोपण करते हुए छात्र व स्टाफ के सदस्य
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में एनएसएस कैंप के दौरान ''विकसित भारत-युवा भारत'' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी डाॅ. जीतराम शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए युवाओं में चरित्र निर्माण, नैतिक अखंडता और आत्मविश्वास की मजबूत भावना के महत्व पर जोर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर राम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि सेवा का भाव व्यक्ति को नेतृत्व करने की क्षमता प्रदान करता है।
विज्ञापन


राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य प्रो. हरजिन्द्र सिंह के संरक्षण एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. जीतराम शर्मा के संयोजन में “यूथ फॉर माई भारत“ थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन का आगाज लक्ष्य गीत व ओम के उच्चारण के साथ हुआ। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत-युवा भारत विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें बिट्टू, अमनदीप, सपना, निशा, विशाल, गौरव, उदयपाल, नवीन कुमार, मेधा, लक्षिता, गुरमेश, सृष्टि, नवीन कुमार, आकाशदीप, पूजा, शारदा व रोहित सचदेवा ने पेंटिंग, कविता, भाषण, गीत, नाटक, डांस इत्यादि से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने भागीदारी निभाई। इसके बाद कॉलेज प्रांगण में लगे पेड़-पौधों को पानी भी दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डा. मंजू बाला ने किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डाॅ. राम कुमार, डाॅ. इंदिरा जाखड़, डाॅ. मंजू कम्बोज, प्रो. रमेश सोनी, प्रो संदीप कुमार के साथ तबला वादक श्री कर्मवीर कौशिक तथा सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें