फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने दो बेटों संग मिलकर किया नाबालिग से गैंगरेप

Mon, 03 Mar 2014 10:44 PM IST
डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से गैंगरेप करने वाले पांचों रिश्तेदार निकले। एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर ही पीड़िता के साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं। झुग्गी-झोंपड़ी डालकर रह रहे 14 वर्षीय लड़की के परिजनों ने शिकायत दी थी कि शनिवार रात करीब आठ बजे पीड़िता शौच के लिए गई थी।

इसी दौरान महिपाल, उसके दो बेटे रवि, एसपी नाथ, उसका भाई जीतो नाथ और उसका भतीजा शैलेंद्र उसे उठाकर ले गए। यहां बाप-बेटों ने मिलकर उससे रेप किया। परिजनों ने नाबालिग को आरोपियों से मुक्त करवाया था। शहर थाना पुलिस की एसआई राज बाला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार आरोपियों में से एक कुछ दिन पूर्व राजस्थान छोड़कर डबवाली में आकर बसा है। वह पीड़िता के परिवार की झुग्गी पर कब्जा करना चाहता था। इस मामले को लेकर दोनों में तकरार हुई। झगड़ा काफी बढ़ गया था। इसी झगड़े की बलि नाबालिग चढ़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें