फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव : जनता से पूछकर दिया था त्यागपत्र, लोग ही करेंगे फैसला कि कौन उतरेगा मैदान में

विज्ञापन
सिरसा निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते अभय सिंह चौटाला। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों के समर्थन में जनता से पूछकर त्यागपत्र दिया था। अब उपचुनाव में भी जनता ही तय करेगी कि किसे मैदान में उतारा जाए। इनेलो उस वक्त किसानों के समर्थन में उतरी थी जब ये आंदोलन शुरुआती दौर में था। इनेलो हमेशा से ही किसानों की पार्टी रही है। जब सत्ता में थी तो उस वक्त किसानों की समस्या का समाधान किया जबकि विपक्ष में होते हुए भी उनकी लड़ाई लड़ी। अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को अपने सिरसा निवास पर संवाददाता से विशेष बातचीत ये बातें कहीं।
विज्ञापन

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कमर में चोट के कारण बेड रेस्ट पर हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इतना ही नहीं 25 सितंबर की रैली को लेकर भी घर से ही तैयारियों में जुटे हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा के सरकार को मालूम है कि ऐलनाबाद उपचुनाव में उनकी जमानत जब्त होगी, इसलिए वह उपचुनाव से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में बैठी सरकार से नफरत करते हैं और उनका जनता के बीच जाना तो दूर आपसी कार्यक्रम भी नहीं करने दिया जा रहा। जबकि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। इसलिए अब इनेलो ही विकल्प है। सीएम चेहरा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इनेलो में इस विषय पर कोई किंतु परंतु है ही नहीं। सीएम बनने और चुनाव लड़ने के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मिजोरम में भी इस तरह का केस था कि सजायाफ्ता नेता ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन विधायक दल के नेता चुने गए। इस पर चुनाव आयोग से पूछा गया तो उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ चुके पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें