फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठेकेदार की लापरवाही से बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव दादू में खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन पर काम रहे एक अनुबंधित कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि गांव मुसाहिब वाला निवासी 22 वर्षीय दलवीर सिंह ठेकेदार प्रेम कुमार निवासी गांव खैरकां के पास काम करता था। वीरवार शाम को दलवीर सिंह गांव दादू में अपने साथियों के साथ काम करने गया था। जब दलवीर सिंह बिजली के खंभे पर चढ़ा तो सप्लाई चालू हालत में मिली। उसने ठेकेदार प्रेम कुमार से बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए कहा, लेकिन ठेकेदार ने पीछे से सप्लाई बंद नहीं कराई। ठेकेदार ने दलवीर से कहा कि तुम काम करो, बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई है।
इसके बाद जैसे ही दलवीर काम करने लगा तो उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। दलवीर को उसके साथियों ने कालांवाली स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथियों ने इसकी सूचना मृतक दलवीर के पिता काका सिंह और पुलिस को दी। काका सिंह अस्पताल पहुंचा तो दलवीर के साथियों ने उसे सारी बात बताई। पुलिस ने काका सिंह का बयान दर्ज करके आरोपी ठेकेदार प्रेम कुमार के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कालांवाली थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें