फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में कार्यकारी परिषद व कोर्ट के आज होगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कार्यकारी परिषद यानी ईसी और कोर्ट के सदस्यों के लिए चुनाव मंगलवार को होंगे। हालांकि कोर्ट के सदस्यों के चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ज्यादा आवेदन नहीं आए। सीडीएलयू प्रशासन ने चुनाव से ठीक पहले फैसला किया है कि मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद व कोर्ट चुनाव को लेकर पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में है। अपने पक्ष में मतदान करवाने को लेकर विश्वविद्यालय में सोमवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। चुनाव में उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए मतदाताओं से संपर्क साधते रहे। इसी के साथ मोबाइल फोन से भी संपर्क में रहे। इस चुनाव में 30 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कार्यकारी परिषद व कोर्ट के चुनाव में दो-दो सदस्य चुने जाने हैं। हालांकि ईसी के लिए मुकाबला होगा लेकिन कोर्ट सदस्यों के लिए मुकाबला नहीं होगा क्योंकि दो सीटों के लिए केवल दो ही सदस्य चुनाव मैदान में है। विश्वविद्यालय के सीवी रमन भवन के सेमिनार हाल में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतगणना होगी। इसके बाद शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद चुनाव:
एमबीए विभाग से डॉ. रजनीश, एमबीए विभाग से डॉ. संजीत कुमार
फिजिक्स विभाग से डॉ. रचना
कॉमर्स विभाग से डॉ. कमलेश
कंप्यूटर साइंस विभाग से हरीश कुमार मैदान में हैं।
कोर्ट के चुनाव:
फिजिक्स विभाग से धर्मबीर सिंह
गणित विभाग से संदीप कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें