फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव रिसालियाखेड़ा में जोहड़ में डूबने से आठ वर्ष की बच्ची की मौत

Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव रिसालियाखेड़ा की कोमल का फाइल फोटो। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव रिसालिया खेड़ा में जोहड़ में डूबने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची शनिवार शाम को जोहड़ में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। रविवार को बच्ची का शव जोहड़ से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गांव रिसालिया खेड़ा निवासी दलीप सिंह की आठ साल की बेटी कोमल कक्षा चौथी में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे वह पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव के जोहड़ पर लेकर गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में डूब गई। दूसरी ओर जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो शेयर कर लोगों से उसे ढूंढ़ने का आग्रह किया। परिजनों ने गांव में लगे सीसीटीवी चेक किए तो कोमल पशुओं को लेकर जोहड़ की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने उसे जोहड़ के पास ढूंढ़ना शुरू किया। रविवार सुबह उसका शव जोहड़ से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें