फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खुले पड़े बिजली मीटर बक्से बने खतरा, वार्ड दो में सबसे ज्यादा लापरवाही

विज्ञापन
डिंग मंडी।डिंग मंडी में खंभों पर लटके खुले मीटर बक्से। संवाद
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग मंडी में बिजली निगम की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। नगर के कई इलाकों में बिजली मीटर बक्से खुले पड़े हैं, जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड दो में तो स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां खंभों पर लगाए गए कई मीटरों के ढक्कन टूट चुके हैं और तार बाहर लटक रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे बच्चे खेलते हुए आसानी से इन मीटरों तक पहुंच सकते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दो दिन पहले ही डिंग मंडी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर विभाग अब भी लापरवाही बरतता रहा, तो किसी भी समय फिर से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।



तार भी बाहर की ओर लटके हुए

मंडी निवासियों ने बताया कि कई जगह मीटरों के ढक्कन टूटे हुए हैं और तार बाहर लटक रहे हैं। प्रशासन और विभाग को चाहिए कि जल्द इनकी मरम्मत कराए, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी किसी की जान ले सकती है, इसलिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। लोगों का कहना है कि विभाग को इस मामले में सिर्फ निर्देशों तक सीमित न रहकर वास्तविक सुधार कार्य शुरू करने चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में किसी और की जान न जाए। फिलहाल नगरवासी बिजली निगम की कार्यशैली से नाराज हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग जल्द कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


-



कई जगह मीटरों के ढक्कन टूटे हुए हैं और तार बाहर लटक रहे हैं। प्रशासन और विभाग को चाहिए कि जल्द इनकी मरम्मत कराए ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। - विद्याधर शर्मा, ग्रामीण।





हम रोज डर में जी रहे हैं। बच्चे बाहर खेलने जाते हैं तो बार-बार ध्यान रखना पड़ता है कि खंभों के पास न जाएं। कई जगह मीटर नीचे और खुले पड़े हैं, जिनसे करंट लगने का डर बना रहता है। विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।



- मीना देवी, ग्रामीण।



-

जल्द ही सभी खुले मीटर बॉक्स बंद करवा दिए जाएंगे। मीटर रीडर को निर्देश दिए जा रहे हैं कि जहां भी बॉक्स का ढक्कन टूटा हुआ मिले, उसे बदला जाए और रीडिंग लेने के बाद बक्से को बंद करें। आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। - हवा सिंह, जेई बिजली निगम, डिंग मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें