संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के राजकीय कॉलेजों में यूजी कोर्सों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। वीरवार को राजकीय महिला कॉलेज की पहली ओपन काउंसिलिंग की मेरिट सूची जारी की गई। इस दौरान 74 विद्यार्थियों का नाम सूची में आया।
जिले के राजकीय कॉलेज दो मेरिट सूची के बाद भी 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं। अब तक राजकीय नेशनल काॅलेज व महिला कॉलेज में 1155 दाखिलें हुए हैं। दोनों कॉलेजों में कुल 3150 हैं। अब ओपन काउंसिलिंग में रिक्त सीटों को भरने का प्रयास किया जा रहा है। महिला कॉलेज में शुक्रवार को दूसरी ओपन काउंसिलिंग होगी। पहली फिजिकल काउंसिलिंग की मेरिट सूची में बीए में 37, बीबीए में 4, नॉन मेडिकल में 4, मेडिकल में 7, बीसीए में एक, बीकॉम में 17 विद्यार्थियों का नाम आया है।
हर बार जिले के राजकीय कॉलेजों में उम्मीद से ज्यादा सीटें खाली रह जाती है, लेकिन ओपन कांउसिलिंग तक सीटें भरने की उम्मीद रहती है। इस बार विद्यार्थी विभिन्न संकायों में दाखिला लेने में अधिक रूचि नहीं दिखा रहे हैं। मेडिकल व नॉन मेडिकल की भी सीटें खालीं पड़ी हैं। विद्यार्थियों का कम रूचि दिखाने का कारण तो किसी का स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बाहरवीं के बाद विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की ओर ज्यादा अग्रसर हो रहे हैं और निजी एकेडमियों में दाखिला ले रहे हैं।
महिला कॉलेज की पहली ओपन काउंसिलिंग मेरिट लिस्ट
बीए
कैटेगिरी, उच्चतम अंक, निम्नतम अंक
एआईओसी, 99.4, 92.6
एचआईओसी ईडब्ल्यूएस,67.4, 67.4
एचओजीसी, 90.8, 82.6
बीसी-ए, 76.8, 58.8
बीसी-बी, 75.0, 57.8
डीएससी,77.8, 51.8
एससी,77.6,51.0
ईडब्ल्यूएस एआईओसी,90.4,77.8
-
बीबीए
कैटेगिरी, उच्चतम अंक, निम्नतम अंक
एआईओसी, 86.8, 69.6
एचओजीसी, 64.4, 64.4
बीकॉम
कैटेगिरी, उच्चतम अंक, निम्नतम अंक
एआईओसी, 99.4, 88.4
एचओजीसी,86.8, 55.0
-
मेडिकल
कैटेगिरी, उच्चतम अंक, निम्नतम अंक
एआईओसी, 81.2, 80.8
एचओजीसी, 72.6, 66.8
एआईओसी इडब्ल्यूएस,67.8, 67.8
नॉन मेडिकल
कैटेगिरी, उच्चतम अंक, निम्नतम अंक
एआईओसी, 94.8, 71.8
बीसीए
कैटेगिरी,उच्चतम अंक,निम्नतम अंक
एआईओसी, 53.2, 53.2
-
वर्जन
राजकीय महिला कॉलेज की पहली फिजिकल काउंसिलिंग की मेरिट सूची वीरवार को जारी की गई है। विद्यार्थी रात 12 बजे तक फीस भर कर दाखिला लेंगे। आज दूसरी ओपन काउंसिलिंग होगी। - डॉ. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।