फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशालाओं के नाम में बदलाव

विज्ञापन
स्कूल की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
खंड नाथूसरी चोपटा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती चाहरवाला तथा राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती गंगा के नाम में संशोधन किया। दोनों विद्यालय अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला चहरवाला एक तथा राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला गंगा के नाम से जाने जाएंगे। इनके नाम के साथ लगे हरिजन शब्द को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा भट्टू कलां ने इन स्कूलों के नामों पर आपत्ति जताई थी। सभा के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश कताला ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेशानुसार 10 फरवरी 1982 से तथा सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा पंचकूला ने इस बाबत 2 अगस्त 2016 के पत्र अनुसार जहां-जहां इस प्रकार के विद्यालय हरिजन नाम से चल रहे हैं। उनका नाम तुरंत प्रभाव के साथ संशोधन करने का आदेश जारी किया हुआ है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा को ज्ञापन देते हुए तुरंत प्रभाव से नाम में संशोधन करने का निवेदन किया था। जिसके चलते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश प्रकाश मेहरा ने दोनों विद्यालयों के नाम में संशोधन करते हुए पत्र जारी कर दिया है। सभा के संरक्षक डॉ. भरत लाल ने बताया कि कई चौपालों पर आज भी असंवैधानिक शब्द का प्रयोग किया जा रहा है अगर पंचायत अपने स्तर पर ऐसे शब्दों को नहीं हटाती है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। विभाग के इस फैसले की रमेश कुमार उप प्रधान, सुभाष चंद्र ,डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर विनोद कुमार, नरेश कुमार,एडवोकेट रोहताश कुमार, सुभाष चंद्र, प्रोफेसर सुनील कुमार ,पवन कुमार, डॉक्टर मोनू कुमार व केसर चंद ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें